युनाइटेड स्पिरिट्स का ओपन ऑफर खुला

युनाइटेड स्पिरिट्स में हिस्सेदारी खरीदने के लिए डियाजियो का ओपन ऑफर आज खुल गया है।

अपडेटेड Jun 06, 2014 पर 3:48 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    युनाइटेड स्पिरिट्स में हिस्सेदारी खरीदने के लिए डियाजियो का ओपन ऑफर आज खुल गया है। प्रति शेयर ओपन ऑफर की कीमत 3030 रुपये है।  डियाजियो युनाइटेड स्पिरिट्स की अतिरिक्त 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी, जिसपर करीब 11,500 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। डियाजियो के पास यूएसएल का फिलहाल 28.78 फीसदी हिस्सा है। 

    ओपन ऑफर के बाद युनाइटेड स्पिरिट्स में डियाजियो की हिस्सेदारी 54.7 फीसदी हो जाएगी। ध्यान रहे कि युनाइटेड स्पिरिट्स के लिए डियाजियो का पहला ओपन ऑफर नाकाम रहा था जिसकी कीमत 1,440 रुपये प्रति शेयर रही थी। जानकारों ने ये शेयर अब टेंडर करने की सलाह दी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।