युनाइटेड स्पिरिट्स में हिस्सेदारी खरीदने के लिए डियाजियो का ओपन ऑफर आज खुल गया है। प्रति शेयर ओपन ऑफर की कीमत 3030 रुपये है। डियाजियो युनाइटेड स्पिरिट्स की अतिरिक्त 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी, जिसपर करीब 11,500 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। डियाजियो के पास यूएसएल का फिलहाल 28.78 फीसदी हिस्सा है।
