क्लेरिस लाइफ के शेयर में आज जोरदार गिरावट देखने को मिली। कंपनी के वासना प्लांट पर अमेरिकी दवा रेगुलेटर की आपत्तियों के बाद शेयर पर दबाव देखने को मिला। यूएस एफडीए ने प्लांट पर 5 आपत्तियां दी हैं। सूत्रों के मुताबिक जो आपत्तियां जताई गई हैं वे स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर से संबंधित हैं। वासना प्लांट से अमेरिका को सबसे ज्यादा दवा सप्लाई होती हैं। प्लांट को इसी साल मई में रिसीव्ड स्टैब्लिसमेंट इन्सेप्शन रिपोर्ट मिली थी।
