यूको बैंकः मुनाफा 26.5% घटा, ब्याज आय 18.2% घटी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में यूको बैंक का मुनाफा 26.5 फीसदी घटकर 209.2 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 12, 2015 पर 3:29 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में यूको बैंक का मुनाफा 26.5 फीसदी घटकर 209.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में यूको बैंक का मुनाफा 284.7 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में यूको बैंक की ब्याज आय 18.2 फीसदी घटकर 1275.7 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में यूको बैंक की ब्याज आय 1560 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में यूको बैंक का ग्रॉस एनपीए 6.5 फीसदी से बढ़कर 6.76 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में यूको बैंक का नेट एनपीए 4.25 फीसदी से बढ़कर 4.3 फीसदी रहा।

    रुपये में एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में यूको बैंक का ग्रॉस एनपीए 9530 करोड़ रुपये से बढ़कर 10265 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में यूको बैंक का नेट एनपीए 6051.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 6330.6 करोड़ रुपये रहा।

    तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में यूको बैंक की प्रोविजनिंग 907.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 968.4 करोड़ रुपये रही। 31 मार्च 2015 तक यूको बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 52.65 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।