यूनाइटेड स्पिरिट्स को 1799.3 करोड़ रु का घाटा

चौथी तिमाही में यूनाइटेड स्पिरिट्स को 1755 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है।

अपडेटेड May 27, 2015 पर 11:35 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में यूनाइटेड स्पिरिट्स को 1799.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में यूनाइटेड स्पिरिट्स को 74.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। चौथी तिमाही में यूनाइटेड स्पिरिट्स को 1755 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है।

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में यूनाइटेड स्पिरिट्स की आय 5.8 फीसदी घटकर 2051.3 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में यूनाइटेड स्पिरिट्स की आय 2177.2 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में यूनाइटेड स्पिरिट्स का एबिटडा 233 करोड़ रुपये से घटकर 25 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में यूनाइटेड स्पिरिट्स का ऑपरेटिंग मार्जिन 10.7 फीसदी से घटकर 1.2 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।