यूनिटेक के शेयर में आज भारी गिरावट देखी गई। कंपनी ने नोएडा और गुरूग्राम के प्रोजेक्ट के घर खरीदारों को पैसा वापस करने में असमर्थता जताई है। जिसके बाद कंपनी के शेयर पर दबाव देखा गया। आपको बता दें कि समय पर पजेशन ना मिलने के कारण करीब दो दर्जन घर खरीदारों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिस पर कोर्ट ने घर खरीदारों को पैसा वापस करने को कहा था।
