Get App

यूनियन बैंक का मुनाफा 18.5% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में यूनियन बैंक का मुनाफा 18.5 फीसदी बढ़कर 664 करोड़ रुपये रहा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2014 पर 12:17 PM
यूनियन बैंक का मुनाफा 18.5% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में यूनियन बैंक का मुनाफा 18.5 फीसदी बढ़कर 664 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा 560.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में यूनियन बैंक की ब्याज आय 10.8 फीसदी बढ़कर 2117 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में बैंक की ब्याज आय 1909 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही-दर-तिमाही में अप्रैल-जून में यूनियन बैंक के ग्रॉस एनपीए 4.08 फीसदी से बढ़कर 4.27 फीसदी रहे। बैंक के नेट एनपीए 2.33 फीसदी से बढ़कर 2.46 फीसदी रहे।

तिमाही-दर-तिमाही में अप्रैल-जून में यूनियन बैंक के प्रोविजन 920 करोड़ रुपये से घटकर 393 करोड़ रुपये रहे। बैंक का कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 10.80 फीसदी से घटकर 10.41 फीसदी रहा। 30 जून को यूनियन बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 58.92 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें