रद्द हो गया कोका कोला का जमीन आवंटन

तमिलनाडु सरकार ने कोका कोला को इरोड जिले में आवंटित 71.34 करोड़ रुपये की जमीन को रद्द कर दिया है।

अपडेटेड Apr 22, 2015 पर 8:57 AM

तमिलनाडु सरकार ने कोका कोला को इरोड जिले में आवंटित 71.34 करोड़ रुपये की जमीन को रद्द कर दिया है। स्थानीय लोगों और राजनीतिक पार्टियों के विरोध के बाद सरकार ने ये फैसला लिया है।

एक आला सरकारी अधिकारी के मुताबिक, नियमों और शर्तों को ताक पर रखने की वजह से कोका कोला को आवंटित जमीन वापस ले ली गई है। स्टेट इंडस्ट्रीज प्रमोशन कॉरपोरेशन ऑफ तमिलनाडु का कहना है कि उन्होंने कुछ दिनों पहले ही कंपनी को प्रोजेक्ट के नियम और शर्तों के मुताबिक नहीं होने का नोटिस भेजा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।