राना कपूर फिर होंगे यस बैंक के एमडी, सीईओ

यस बैंक के बोर्ड ने राना कपूर के अगले 3 साल तक एमडी, सीईओ पर फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

अपडेटेड Jun 08, 2015 पर 9:18 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    राना कपूर अगले 3 साल के लिए फिर से यस बैंक के एमडी और सीईओ होंगे। बैंक की एजीएम में बोर्ड के सभी 12 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। यस बैंक के बोर्ड ने राना कपूर के अगले 3 साल तक एमडी और सीईओ पर फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इन प्रस्तावों में एम श्रीनिवासन की चेयरमैन और दीवान अरुण नंदा की इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर दोबारा नियुक्ति भी शामिल है।

    इसके पहले शुक्रवार को ही यस बैंक के फाउंडर दिवंगत अशोक कपूर की पत्नी मधु कपूर ने एम श्रीनिवासन और दीवान अरुण नंदा की नियुक्ति को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी है। मधु कपूर ने दोनों की उम्र 70 साल से ज्यादा होने के आधार पर चुनौती दी है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने दोनों को 18 जून से पहले कार्यभार नहीं संभालने के लिए कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई 18 जून को होनी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।