रिद्धि-सिद्धि बुलियन का इंपोर्ट लाइसेंस रद्द

बुलियन क्षेत्र की बड़ी कंपनी रिद्धि सिद्धि बुलियन को करारा झटका लगा है।

अपडेटेड Jan 15, 2015 पर 11:22 AM

बुलियन क्षेत्र की बड़ी कंपनी रिद्धि सिद्धि बुलियन को करारा झटका लगा है। डायरेक्ट्रेट ऑफ फॉरेन ट्रेड यानी डीजीएफटी ने आरबीआई के नियमों के उल्लंघन के मामले में कंपनी का इंपोर्ट लाइसेंस रद्द कर दिया है। साथ ही कंपनी पर 100 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगा है। डीजीएफटी ने सोने के इंपोर्ट में गड़बड़ियों के मामले में ये कार्रवाई की है। 

कंपनी ने वित्त वर्ष 2014 में 550 किलो सोने का इंपोर्ट किया था लेकिन उसने सिर्फ 350 टन सोने का वापस एक्सपोर्ट किया। आरबीआई के नियमों के मुताबिक कंपनी को पूरा सोना एक्सपोर्ट करना चाहिए था हालांकि आरएसबीएल ने गड़बड़ियों के आरोपों से इनकार किया है। उधर डीजीएफटी ने पीसी ज्वेलर्स को सोने के डायरेक्ट इंपोर्ट के लिए नॉमिनेट किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।