रिलायंस इंडस्ट्रीज और मेक्सिको की सरकारी पेट्रोलियम कंपनी पेमेक्स के बीच तेल एक्सप्लोरेशन को लेकर समझौता हुआ है। समझौते के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज मेक्सिको में तेल और गैस निकालने में पेमेक्स को सहयोग देगी। दोनों कंपनियां आपस में मिलकर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ये पता लगाएंगी कि कहां ऑयल एक्सप्लोरेशन के नए मौके हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और पेमेक्स अपनी जानकारी और स्किल का इस्तेमाल गहरे पानी में तेल और गैस की खोज जैसे क्षेत्रों में करेंगी। भारत के पूर्वी तट पर रिलायंस की शानदार कामयाबी और अमेरिकी शेल गैस में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अनुभव को भी समझौते के मुताबिक पेमेक्स के साथ इस्तेमाल किया जाएगा। इस एमओयू पर समझौते से पेमेक्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के पुराने रिश्ते और मजबूत हुए हैं।
डिस्क्लेमरः मनीकंट्रोल डॉट कॉम नेटवर्क 18 समूह का हिस्सा है। मनीकंट्रोल डॉट कॉम और अन्य डिजिटल, प्रिंट और टीवी चैनल नेटवर्क 18 के अंतर्गत आते हैं। नेटवर्क 18 का स्वामित्व और प्रबंधन रिलायंस इंडस्ट्रीज के हाथ में है।