Get App

रिलायंस इंफ्रा के मुनाफे, आय में गिरावट

चौथी तिमाही में रिलायंस इंफ्रा का मुनाफा 14.3 फीसदी घटकर 621 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2014 पर 5:13 PM
रिलायंस इंफ्रा के मुनाफे, आय में गिरावट

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में रिलायंस इंफ्रा का मुनाफा 14.3 फीसदी घटकर 621 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में रिलायंस इंफ्रा का मुनाफा 725 करोड़ रुपये रहा था।

वहीं वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में रिलायंस इंफ्रा की आय 18.6 फीसदी घटकर 5,036 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में रिलायंस इंफ्रा की आय 6,187 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में रिलायंस इंफ्रा का एबिटडा 848 करोड़ रुपये से घटकर 674 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में रिलायंस इंफ्रा का ऑपरेटिंग मार्जिन 13.7 फीसदी से बढ़कर 14.3 फीसदी रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में रिलायंस इंफ्रा की अन्य आय 165.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 328.3 करोड़ रुपये रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें