रिलायंस डिफेंस ने रूस की एल्मेजएंटी के साथ किया करार

रिलायंस इंफ्रा की सहायक कंपनी रिलायंस डिफेंस ने रूस की कंपनी एल्मेजएंटी के साथ बड़ा करार किया है।

अपडेटेड Dec 24, 2015 पर 3:52 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की सहायक कंपनी रिलायंस डिफेंस ने रूस की कंपनी एल्मेजएंटी के साथ बड़ा करार किया है। ये करार भारतीय सेना के लिए मिसाइल बनाने के लिए किया गया है। दोनों मिलकर सेना के लिए 4 पोत बनाएंगी जिसकी लागत करीब 30 हजार करोड़ की आएगी। इन्हें गुजरात के पीपावाव में हाल ही में खरीदें गए शिपयार्ड में बनाया जाएगा। एडीएजी प्रमुख अनिल अंबानी का कहना है कि ये करार कंपनी के लिए बेहद अहम है। आपको बता दें कि 1 जनवरी से पीपावाव डिफेंस का नाम बदलकर रिलायंस डिफेंस हो जाएगा।

    इस बीच रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की डील के बाद डिफेंस शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। साथ ही इंडो-रशिया समिट में कुछ और बड़े करार होने की उम्मीद है। इस उम्मीद से डिफेंस शेयरों ने रफ्तार पकड़ी है। आज पीपावाव डिफेंस, वॉलचंदनगर 6 फीसदी ऊपर चढ़े हैं। इसके साथ ही बॉयोकॉन ने हेपेटाइटिस-सी की दवा भारत में लॉन्च की है जिसके बाद बॉयोकॉन शेयर में भी 5 फीसदी का उछाल
    देखने को मिला है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।