रिलायंस पावरः मुनाफा 36.8% बढ़ा, आय 55.1% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में रिलायंस पावर का मुनाफा 36.8 फीसदी बढ़कर 346 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 03, 2015 पर 1:52 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में रिलायंस पावर का मुनाफा 36.8 फीसदी बढ़कर 346 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रिलायंस पावर का मुनाफा 253 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में रिलायंस पावर की आय 55.1 फीसदी बढ़कर 2,766 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रिलायंस पावर की आय 1,783 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में रिलायंस पावर का एबिटडा 597 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,221 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में रिलायंस पावर का एबिटडा मार्जिन 33.5 फीसदी से बढ़कर 44.1 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।