Get App

रिलायंस पावरः मुनाफे, बिक्री में मामूली बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में रिलायंस पावर का मुनाफा 1.1 फीसदी बढ़कर 269 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2014 पर 5:08 PM
रिलायंस पावरः मुनाफे, बिक्री में मामूली बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में रिलायंस पावर का मुनाफा 1.1 फीसदी बढ़कर 269 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में रिलायंस पावर का मुनाफा 266 करोड़ रुपये रहा था।

वहीं वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में रिलायंस पावर की बिक्री 3.8 फीसदी बढ़कर 1,296 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में रिलायंस पावर की बिक्री 1,248 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में रिलायंस पावर का एबिटडा 463 करोड़ रुपये से बढ़कर 473 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में रिलायंस पावर का एबिटडा मार्जिन 37.1 फीसदी से घटकर 36.5 फीसदी रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में रिलायंस पावर की अन्य आय 17.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 41 करोड़ रुपये रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें