डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज फिर कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज 16 पैसे की कमजोरी के साथ 66.57 के स्तर पर खुला है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया कल 4 पैसे की कमजोरी के साथ 66.41 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूत होकर 66.37 पर बंद हुआ था।