रेनॉ की डस्टर, स्काला, पल्स महंगी हुईं

फ्रेंच ऑटो कंपनी रेनॉ ने भारत में अपनी 3 कारों के दाम बढ़ा दिए हैं।

अपडेटेड Jul 03, 2014 पर 9:25 AM

फ्रेंच ऑटो कंपनी रेनॉ ने भारत में अपनी 3 कारों के दाम बढ़ा दिए हैं। इनमें कंपनी की भारत में सबसे पॉपुलर स्पोर्ट्स यूटिलिटी वेहिकल डस्टर भी शामिल है। कंपनी ने डस्टर के अलावा मिडसाइज सेडान स्काला और हैचबैक कार पल्स के दाम भी बढ़ा दिए हैं। इन कारों के दाम में 1 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है और कंपनी के मुताबिक इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से ऐसा किया गया है।

डस्टर के दाम भारत में करीब 8 लाख रुपये से शुरू होकर 12.2 लाख रुपये तक जाते हैं। हालांकि रेनॉ की दो और कारों- कोलियोस और फ्लुएंस के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।