केईसी इंटरनेशनल का शेयर पिछले 1 महीने में 9 फीसदी की गिरावट के बाद उछला है। कंपनी को ट्रांसमिशन-डिस्ट्रिब्यूशन, रेलवे और केबल कारोबार में 1,224 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। रेलवे से कंपनी को करीब 248 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। वहीं टीएंडटी बिजनेस से 805 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। फिलहाल कंपनी के पास कुल 11,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर हैं। कंपनी को वित्त वर्ष 2017 में ऑर्डर 10 फीसदी बढ़ने का अनुमान है।
 
केईसी इंटरनेशनल के एमडी एंड सीईओ विमल केजरीवाल का कहना है कि कंपनी को ऑर्डर लेने से करीब 10 फीसदी का इजाफा जरुर होगा। विदेशों से रेवेन्यू का एक्सपोजर करीब 35 फीसदी के आसपास हो गया है, जो आगे जाकर बढ़ेगा। कंपनी को रेलवे में काफी ऑर्डर मिल रहे हैं। इस बार कंपनी के मार्जिन में 8.5 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है।