लक्ष्मी विलास बैंकः मुनाफा 42.3% बढ़ा, ब्याज आय 19.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक का मुनाफा 42.3 फीसदी बढ़कर 44.8 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 15, 2015 पर 2:54 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक का मुनाफा 42.3 फीसदी बढ़कर 44.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक का मुनाफा 31.50 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक की ब्याज आय 19.6 फीसदी बढ़कर 160.3 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक की ब्याज आय 134 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.89 फीसदी हो गया है जबकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.72 फीसदी रहा था। तिमाही आधार पर लक्ष्मी विलास बैंक का ग्रॉस एनपीए 26.4 फीसदी घटकर 332 करोड़ रुपये हो गया है।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक का नेट एनपीए 1.01 फीसदी हो गया है जबकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक का नेट एनपीए 1.72 फीसदी रहा था। तिमाही आधार पर लक्ष्मी विलास बैंक का नेट एनपीए 37.5 फीसदी घटकर 175.6 करोड़ रुपये हो गया है।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक की प्रोविजनिंग 35.6 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक की प्रोविजनिंग 51 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।