सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक लैंको इंफ्रा की रोड और हाइवे कारोबार में हिस्सेदारी बेचने की योजना है। लैंको इंफ्रा, रोड कारोबार में 20-25 फीसदी हिस्सा बेच सकती है। वहीं, अगर इन कारोबारों में हिस्सा खरीदने के लिए खरीदार नहीं मिले तो फिर एसपीवी में हिस्सा बेचने पर विचार किया जा सकता है।
सूत्रों का कहना है कि लैंको इंफ्रा की कानपुर-अलीगढ़ हाईवे एनएच91 में हिस्सेदारी बेचने की योजना है। लैंको इंफ्रा कर्नाटक के 163 किलोमीटर लंबे एनएच4 हाईवे और एनएच48 में भी हिस्सा बेच सकता है। लैंको इंफ्रा की हिस्सा बेचने के लिए संभावित खरीदारी से बातचीत चल रही है।
हालांकि लैंको इंफ्रा ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि कंपनी की रोड और हाईवे कारोबार में हिस्सा बेचने की कोई योजना नहीं है। साथ ही एसपीवी में भी हिस्सा बेचने का कोई प्रस्ताव नहीं है।