ल्यूपिन को सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन से एकोटिमाइड दवा के लिए मंजूरी मिल गई है। इस दवा का इस्तेमाल बदहजमी के इलाज में होता है। मंजूरी मिलने के बाद कंपनी जल्द इस दवा को भारत में प्रोमोट करना शुरू करेगी। इस दवा को जापान के दवा रेगुलेटर से मंजूरी मिली हुई, वहां इसका काफी इस्तेमाल होता है।