Get App

विजय माल्या का मैंगलोर केमिकल्स से इस्तीफा

यूबी ग्रुप के चेयरमैन विजय माल्या ने मैंगलोर केमिकल्स के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 02, 2014 पर 8:50 AM
विजय माल्या का मैंगलोर केमिकल्स से इस्तीफा

यूबी ग्रुप के चेयरमैन विजय माल्या ने मैंगलोर केमिकल्स और फर्टिलाइजर के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। विजय माल्या ने इस्तीफे के पीछे कोई कारण नहीं बताया है। इस खबर के बाद सोमवार के कारोबारी सत्र में मैंगलोर केमिकल्स के शेयर 15 फीसदी तक चढ़ गए थे। आखिर में मैंगलोर केमिकल्स का शेयर 9 फीसदी ऊपर बंद हुआ।

मैंगलोर केमिकल्स और फर्टिलाइजर को खरीदने के लिए दीपक फर्टिलाइजर और एडवैंट्ज ग्रुप में रेस चल रही है। विजय माल्या इस कंपनी के चेयरमैन थे। उधर सरकार ने विजय माल्या को दोबारा एमडी और सीईओ बनाने की किंगफिशर एयरलाइंस की मांग ठुकरा दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें