विजय माल्या की नई मुश्किल, बेचेंगे विमान

लिकर किंग विजय माल्या की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। विजय माल्या के विमान बिकने को तैयार हैं।

अपडेटेड Dec 20, 2014 पर 9:58 AM

लिकर किंग विजय माल्या की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। विजय माल्या के विमान बिकने को तैयार हैं। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने विजय माल्या के विमान को बेचने का विज्ञापन निकाला है। 9 सीटों वाला ये विमान 30 साल पुराना है।

डीजीसीए में विमान कोलकाता की शॉ वालेस कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। विजय माल्या की यूबी ग्रुप कंपनी ने इस विमान को 2005 में खरीदा था। किंगफिशर एयरलाइंस 7500 करोड़ रुपये के कर्ज के तले दबी है और 2012 से बंद पड़ी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।