वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में विजया बैंक का मुनाफा 5.5 फीसदी बढ़कर 143.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में विजया बैंक का मुनाफा 136.2 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में विजया बैंक का मुनाफा 5.5 फीसदी बढ़कर 143.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में विजया बैंक का मुनाफा 136.2 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में विजया बैंक की ब्याज आय मामूली घटकर 578.7 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में विजया बैंक की ब्याज आय 581.5 करोड़ रुपये हो गई है। तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में विजया बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 1.87 फीसदी से बढ़कर 1.96 फीसदी हो गया है।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में विजया बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.85 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में विजया बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.68 फीसदी रहा था। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में विजया बैंक का नेट एनपीए 1.88 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में विजया बैंक का नेट एनपीए 1.77 फीसदी रहा था।
तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में विजया बैंक की प्रोविजनिंग 93.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 151.7 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में विजया बैंक का कैपिटल एडुकेसी रेश्यो 10.46 फीसदी से घटकर 10.21 फीसदी हो गया है।
30 सितंबर तक विजया बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 63.10 फीसदी पर रहा था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।