विजया बैंक के मुनाफे में 22% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में विजया बैंक का मुनाफा 22 फीसदी बढ़कर 161.5 करोड़ रुपये रहा।

अपडेटेड Jul 28, 2014 पर 12:55 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में विजया बैंक का मुनाफा 22 फीसदी बढ़कर 161.5 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा 132.5 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में विजया बैंक की ब्याज आय 11.3 फीसदी बढ़कर 535.5 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में बैंक की ब्याज आय 481 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही-दर-तिमाही आधार पर विजया बैंक के ग्रॉस एनपीए 2.41 फीसदी से बढ़कर 2.68 फीसदी रहे। बैंक के नेट एनपीए 1.55 फीसदी से बढ़कर 1.77 फीसदी रहे।

    तिमाही-दर-तिमाही आधार पर विजया बैंक के प्रोविजन 275.6 करोड़ रुपये से घटकर 93.5 करोड़ रुपये रहे। बैंक का कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 10.56 फीसदी से घटकर 10.46 फीसदी रहा।

    सालाना आधार पर विजया बैंक की अन्य आय 267 करोड़ रुपये से घटकर 166.2 करोड़ रुपये रही। 30 जून को बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 63.75 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।