विप्रो को मिला 110 करोड़ डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट

कनाडा की टेक कंपनी एटीसीओ के साथ विप्रो की 110 करोड़ डॉलर की आउटसोर्सिंग डील हुई है।

अपडेटेड Jul 18, 2014 पर 7:30 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    विप्रो को एक बड़ा कॉन्ट्रैट मिला है। कनाडा की टेक कंपनी एटीसीओ के साथ विप्रो की 110 करोड़ डॉलर की आउटसोर्सिंग डील हुई है। ये डील 10 साल तक जारी रहेगी और इसकी मदद से विप्रो को हर साल 1,120 लाख डॉलर मिलेंगे।

    डील के तहत विप्रो एटीसीओ की आईटी सर्विस कंपनी एटीसीओ आई-टेक को भी खरीदेगी। 1,950 लाख डॉलर की ऑल कैश डील के तहत ये अधिग्रहण होगा। माना जा रहा है कि इस डील की मदद से विप्रो उत्तर अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में अपनी पकड़ बढ़ा सकेगी। बाजार ने भी इस डील को थम्स अप दिया है। आज विप्रो के शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिली।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।