विप्रो ने जर्मन आईटी कंपनी सेलेंट एजी को खरीदा

देश की सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो जर्मनी की आईटी कंसल्टिंग फर्म सेलेंट एजी को खरीदेगी।

अपडेटेड Dec 03, 2015 पर 9:42 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो जर्मनी की आईटी कंसल्टिंग फर्म सेलेंट एजी को खरीदेगी। विप्रो ने आज इस बात का एलान किया कि करीब 518 करोड़ रुपए में ये डील होगी। कंपनी की सब्सिडियरी विप्रो साइप्रस के जरिए सेलेंट की खरीद होगी।

    इस खरीद के बाद विप्रो की पकड़ जर्मनी, ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के मार्केट में बेहतर हो जाएगी। 2002 में बनी सेलेंट सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज और एसएपी कंसल्टिंग की सेवाएं देती है। 2014 में इस कंपनी की कमाई 8.7 करोड़ यूरो थी और इसके पास 800 से ज्यादा कंसल्टेंट हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।