विस्तारा ने किया अपनी सर्विस का विस्तार

टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस की ज्वाइंट वेंचर विस्तारा ने देश में अपनी सर्विस का विस्तार करना शुरू कर दिया है।

अपडेटेड Jan 24, 2015 पर 10:30 AM

टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस की ज्वाइंट वेंचर विस्तारा ने देश में अपनी सर्विस का विस्तार करना शुरू कर दिया है। एयरलाइन ने ऐलान किया है कि वो हर हफ्ते 164 उड़ानें ऑपरेट करेगी। साथ ही मार्च तक हैदराबाद और गोवा रूट पर भी उड़ानें शुरू की जाएंगी। कंपनी के पास फिलहाल 3 एयरबस 320 विमान हैं, जिन्हें बढ़ाकर मार्च तक 5 किया जाएगा।

इस महीने की शुरुआत में दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद से विस्तारा ने अपनी सर्विस शुरू की थी। फिलहाल एयरलाइन की 68 उड़ानें हर हफ्ते ऑपरेट होती हैं। कंपनी के मुताबिक दिल्ली से गोवा की रोजाना उड़ानें 20 फरवरी और दिल्ली से हैदराबाद की रोजाना उड़ानें 1 मार्च तक शुरू हो जाएंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।