वीआईपी इंडस्ट्रीजः मुनाफा 4 गुना बढ़ा, आय 35% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में वीआईपी इंडस्ट्रीज का मुनाफा 4.1 गुना बढ़कर 15.7 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 23, 2015 पर 12:54 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में वीआईपी इंडस्ट्रीज का मुनाफा 4.1 गुना बढ़कर 15.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में वीआईपी इंडस्ट्रीज का मुनाफा 3.8 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में वीआईपी इंडस्ट्रीज की आय 35 फीसदी बढ़कर 295.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में वीआईपी इंडस्ट्रीज की आय 219 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में वीआईपी इंडस्ट्रीज का एबिटडा 11 करोड़ रुपये से बढ़कर 25 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में वीआईपी इंडस्ट्रीज का एबिटडा मार्जिन 5.1 फीसदी से बढ़कर 8.5 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।