वीआईपी इंडस्ट्रीजः मुनाफा घटा, बिक्री बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में वीआईपी इंडस्ट्रीज का मुनाफा 15.3 फीसदी घटकर 8.5 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 29, 2015 पर 2:29 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में वीआईपी इंडस्ट्रीज का मुनाफा 15.3 फीसदी घटकर 8.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में वीआईपी इंडस्ट्रीज का मुनाफा 10.1 करोड़ रुपये रहा था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में वीआईपी इंडस्ट्रीज को 6 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ है।

    हालांकि वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में वीआईपी इंडस्ट्रीज की बिक्री 7.3 फीसदी बढ़कर 252.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में वीआईपी इंडस्ट्रीज की बिक्री 235 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में वीआईपी इंडस्ट्रीज का एबिटडा 18 करोड़ रुपये से घटकर 8 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में वीआईपी इंडस्ट्रीज का एबिटडा मार्जिन 7.7 फीसदी से घटकर 3.3 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।