Get App

वीडियोकॉन डीटीएच को खरीदेगी डिश टीवी!

डिश टीवी जल्द वीडियोकॉन डीटीएच के अधिग्रहण का एलान कर सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2016 पर 4:05 PM
वीडियोकॉन डीटीएच को खरीदेगी डिश टीवी!

डिश टीवी जल्द वीडियोकॉन डीटीएच के अधिग्रहण का एलान कर सकती है। इस डील के बाद डिश टीवी करीब 45 फीसदी मार्केट शेयर के साथ देश की सबसे बड़ी डीटीएच कंपनी बन जाएगी। सूत्रों के मुताबिक वीडियोकॉन डीटीएच के 5 शेयर के बदले डिश टीवी के 4 शेयर मिलेंगे।

इस डील में वीडियोकॉन का वैल्युएशन 8 हजार करोड़ रुपये और डिश टीवी का वैल्युएशन 10 हजार करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। अधिग्रहण के बाद डिश टीवी का एडीआर नैस्डैक पर लिस्ट होगा। हालांकि दोनों ही कंपनियों ने डील की खबर का खंडन किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें