वेलस्पन इंडिया के मुनाफे में 29.3% की बढ़ोतरी

चौथी तिमाही में वेलस्पन इंडिया का मुनाफा 29.3 फीसदी बढ़कर 81.7 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 20, 2014 पर 2:24 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में वेलस्पन इंडिया का मुनाफा 29.3 फीसदी बढ़कर 81.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में वेलस्पन इंडिया का मुनाफा 63.2 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में वेलस्पन इंडिया की आय 56.5 फीसदी बढ़कर 1,185 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में वेलस्पन इंडिया की आय 757 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में वेलस्पन इंडिया की अन्य आय 19 करोड़ रुपये से बढ़कर 29 करोड़ रुपये रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।