Get App

वेलस्पन इंडिया पर दबाव जारी

टार्गेट ग्रुप के करार रद्द करने के बाद वेलस्पन इंडिया के शेयर की पहले ही काफी पिटाई हो चुकी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 25, 2016 पर 3:46 PM
वेलस्पन इंडिया पर दबाव जारी

वेलस्पन इंडिया की आज फिर जोरदार पिटाई हुई। आइकिया के कंपनी पर भरोसा जताने से शुरुआती कारोबार में शेयर में थोड़ी रिकवरी आई थी। लेकिन यूएस के रिटेलर बेड, बाथ एंड बियांड के ऑडिट करवाने की खबर आने के बाद शेयर पर फिर बिकवाली हावी हो गई। बेड बाथ एंड बियांड है वेलस्पन का सबसे बड़ा क्लांइट है।

आपको बता दें कि टार्गेट ग्रुप के करार रद्द करने के बाद वेलस्पन इंडिया के शेयर की पहले ही काफी पिटाई हो चुकी है। ईजिप्ट की कॉटन की जगह दूसरी कॉटन का इस्तेमाल करने के कारण टार्गेट ग्रुप ने कंपनी के साथ करार रद्द कर दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें