वॉकहार्टः मुनाफा 82.6% घटा, आय 4.2% घटी

सालाना आधार पर पहली तिमाही में वॉकहार्ट का मुनाफा 91.6 करोड़ रुपये से घटकर 15.9 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 13, 2016 पर 2:48 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में वॉकहार्ट का मुनाफा 82.6 फीसदी घटकर 15.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में वॉकहार्ट का मुनाफा 91.6 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में वॉकहार्ट की आय 4.2 फीसदी घटकर 1090.8 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में वॉकहार्ट की आय 1138.9 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में वॉकहार्ट का एबिटडा 165.5 करोड़ रुपये से घटकर 85.2 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में वॉकहार्ट का एबिटडा मार्जिन 14.5 फीसदी से घटकर 7.8 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में वॉकहार्ट की अन्य आय 6.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 16.9 करोड़ रुपये रही है।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में वॉकहार्ट को 9.9 करोड़ रुपये का फॉरेक्स घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में वॉकहार्ट को 15 करोड़ रुपये का फॉरेक्स मुनाफा हुआ था। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में वॉकहार्ट को 9.4 करोड़ रुपये का टैक्स क्रेडिट मिला है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में वॉकहार्ट को 31 करोड़ रुपये का टैक्स खर्च हुआ था।

    वॉकहार्ट का कहना है कि यूके के बाजार में 3 दवाईयों की मंजूरी के लिए अर्जी दी है जिसमें से 1 दवा को अर्जी मिल गई है। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान भारत में 11 नए प्रोडक्ट बाजार में उतारे हैं। अप्रैल-जून तिमाही में 97 पेटेंट के लिए अर्जी दी थी जिसमें से 14 पेटेंट हासिल किए हैं। वहीं यूएस एफडीए की ओर उठाई गई आपत्तियों को दूर करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।