वोडाफोन टैक्स आर्बिट्रेशन नोटिस पर फैसला टला

वोडाफोन के टैक्स आर्बिट्रेशन नोटिस पर अब फैसला अगली सरकार ही लेगी।

अपडेटेड May 16, 2014 पर 8:55 AM

वोडाफोन के टैक्स आर्बिट्रेशन नोटिस पर अब फैसला अगली सरकार ही लेगी। वित्त मंत्रालय के सूत्रों से हमें खबर मिली है कि कल आईएमजी यानि इंटर मिनिस्टीरियल ग्रुप की बैठक में इस मुद्दे पर फैसले को अगली सरकार के लिए टाल दिया गया है। हालांकि खबर ये भी कि इसके पहले आईएमजी ने कई विकल्पों पर विचार भी किया।

हालांकि अब ये साफ है कि नई सरकार का गठन होने के बाद ही उसकी राय ली जाएगी और इस दिशा में कोई पहल होगी। आपको याद होगा कि कुछ दिनों पहले बीजेपी नेता अरुण जेटली ने कहा था कि अगर एनडीए की सरकार बनी तो वोडाफोन टैक्स विवाद पर नए सिरे से विचार किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।