Get App

शक्ति शुगर्स को 79 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में शक्ति शुगर्स को 79 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2016 पर 4:10 PM
शक्ति शुगर्स को 79 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में शक्ति शुगर्स को 79 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में शक्ति शुगर्स को 22.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

हालांकि वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में शक्ति शुगर्स की आय 45.4 फीसदी बढ़कर 283.6 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में शक्ति शुगर्स की आय 195.1 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में शक्ति शुगर्स का एबिटडा 13.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 54.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में शक्ति शुगर्स का एबिटडा मार्जिन 7.1 फीसदी से बढ़कर 19.2 फीसदी रहा है। कंपनी को एकमुश्त मुनाफा 101.7 करोड़ रुपये हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें