बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में यूनाइटेड स्टॉक एक्सचेंज (यूएसई) का विलय शेयर स्वॉप के जरिए होगा। एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि यूएसई के 385 शेयरों के बदले में निवेशकों को बीएसई का 1 शेयर मिलेगा। इस डील के मुताबिक यूएसई की कीमत 150 करोड़ रुपये आंकी गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की यूएसई में करीब 14.5 फीसदी हिस्सेदारी है। यूएसई का करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट बीएसई के करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में मर्ज होगा। मर्जर के बाद यूएसई पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। दोनों एक्सचेंजों के बोर्ड इस विलय को पहले ही मंजूरी दे चुके हैं और जल्द ही सेबी से मंजूरी ली जाएगी।