जनरल मोटर्स इंडिया ने अपनी प्रीमियम सेडान शेवरले क्रूज की 22000 यूनिट रिकॉल की हैं। इग्निशन में गड़बड़ी और कम स्पीड पर अपने आप गाड़ी बंद होने की शिकायतों के चलते कंपनी ने ये फैसला किया है। इन कारों की मैन्युफैक्चरिंग साल 2009 से 2011 में की बीच हुई थी। जनरल मोटर्स का कहना है कि जिन ग्राहकों की कारों में इस तरह की कमी है, वे नजदीकी सेंटरों पर संपर्क करें। कंपनी का कहना है कि गाड़ी में कोई बड़ी दिक्कत नहीं है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए कंपनी कार पिक और ड्राप की सर्विस भी दे रही है।