शॉपक्लूजः 1 अरब डॉलर क्लब में शामिल

फिलहाल कंपनी की वैल्यूएशन 1.1 अरब डॉलर हो गई है यानि 7300 करोड़ रुपये।

अपडेटेड Jan 13, 2016 पर 1:32 PM

ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट शॉपक्लूज 1 अरब डॉलर की हो चुकी है। देश की 2 ऑनलाइन रिटेल कंपनियां स्नैपडील और फ्लिपकार्ट पहले ही 1 अरब डॉलर क्लब में शामिल थीं, अब इसमें शॉपक्लूज का नाम भी शामिल हो गया है। फिलहाल कंपनी की वैल्यूएशन 1.1 अरब डॉलर हो गई है यानि 7300 करोड़ रुपये।

शॉपक्लूज के मुताबिक सिंगापुर के सॉवरेन वेल्थ फंड जीआईसी ने कंपनी में निवेश किया है। हालांकि कंपनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि उसे कितनी फंडिंग मिली है। सूत्रों के मुताबिक जीआईसी ने करीब 8 से 10 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। बता दें कि जनवरी 2015 में शॉपक्लूज की वैल्यूएशन करीब 35 करोड़ डॉलर थी और कंपनी में न्यूयॉर्क के हेज फंड टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट ने 10 करोड़ डॉलर का निवेश किया था।

फ्लिपकार्ट और स्नैपडील के साथ अब एक और नाम 1 अरब डॉलर के क्लब में जुड़ गया है। ई-कॉमर्स कंपनी शॉपक्लूज का वैल्यूएशन अब 1.1 अरब डॉलर हो चुका है। ये अपनेआप में एक संकेत है कि देश में ऑनलाइन रिटेल का मार्केट बड़ा होता जा रहा है।

साल 2014 से 2015 के बीच स्नैपडील का वैल्यूएशन 680 फीसदी बढ़ चुका है, वहीं फ्लिपकार्ट का वैल्यूएशन 530 फीसदी बढ़ा है। फिलहाल फ्लिपकार्ट का वैल्यूएशन 1500 करोड़ डॉलर है। वहीं स्नैपडील का वैल्यूएशन करीब 650 करोड़ डॉलर है। यानि वैल्यूएशन के मामले में अभी भी शॉपक्लूज इन दोनों ई-कॉमर्स दिग्गजों से काफी पीछे है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।