शोभा डेवलपर्स के मुनाफे में मामूली बढ़ोतरी

शोभा डेवलपर्स ने 7 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

अपडेटेड May 22, 2014 पर 4:30 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में शोभा डेवलपर्स का मुनाफा करीब 1 फीसदी बढ़कर 70.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में शोभा डेवलपर्स का मुनाफा 69.6 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में शोभा डेवलपर्स की आय 6.8 फीसदी बढ़कर 626.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में शोभा डेवलपर्स की आय 586.7 करोड़ रुपये रही थी।

    शोभा डेवलपर्स ने 7 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। साथ ही शोभा डेवलपर्स ने कंपनी का नाम बदलकर शोभा लिमिटेड करने का ऐलान किया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।