श्रेई इंफ्रा का शेयर आज 10 फीसदी से ज्यादा चढ़ा। श्रेई इंफ्रा के मैनेजमेंट ने कहा कि पारिबा 5 फीसदी हिस्सा खरीदेगी। कंपनी ने कॉनकॉल में बताया कि ये डील निवेशकों के हित में है। कंपनी ने कहा है कि वो इक्विपमेंट फाइनेंस के मैनेजमेंट में कोई बदलाव नहीं करेगी। कंपनी व्योम डील के लिए मार्च तक मंजूरी मिलने की उम्मीद है। श्रेई ने डील की मंजूरी के लिए पिछले हफ्ते लेनदारों के साथ बैठक की है।