मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनी माइक्रोमैक्स ने भारती एयरटेल के पूर्व सीईओ संजय कपूर को कंपनी का नया चेयरमैन बनाया है। माइक्रोमैक्स ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि संजय कपूर तत्काल प्रभाव से कंपनी के चेयरमैन होंगे।

माइक्रोमैक्स ने एक हफ्ते पहले ही सैमसंग इंडिया के पूर्व कंट्री हेड विनित तनेजा को भी सीईओ नियुक्त किया है। जानकारों के मुताबिक माइक्रोमैक्स अपने लंबित पड़े आईपीओ को लाने की तैयारी कर रहा है, इसलिए अनुभवी प्रोफेशनल्स को कंपनी में शामिल किया जा रहा है। माइक्रोमैक्स मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली भारत में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है और इसका मार्केट शेयर करीब 15 फीसदी है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।