सत्यम घोटालाः 9 मार्च को अंतिम फैसला

सत्यम घोटाले के मामले में फैसला टल गया है, अब इस पर अंतिम फैसला 9 मार्च को आएगा।

अपडेटेड Dec 23, 2014 पर 3:44 PM

करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी वाले सत्यम घोटाले के मामले में फैसला टल गया है, अब इस पर अंतिम फैसला 9 मार्च को आएगा। सीबीआई स्पेशल कोर्ट के मुताबिक सत्यम जैसे गंभीर घोटाले में जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं सुना सकते हैं। इस मामले में सुनवाई लगभग 6 साल से जारी है। घोटाले के मास्टर माइंड रामालिंग राजू पर सत्यम कंप्यूटर के मुनाफे को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के साथ खातों के साथ छेड़छाड़ और इनकम टैक्स छिपाने जैसे कई गंभीर आरोप हैं।

रामालिंग राजू के अलावा इस घोटाले में उसके 2 भाई और कंपनी के कई पूर्व अधिकारी भी आरोपी साबित हुए हैं। इस घोटाले पर बनी एसएफआईओ ने 2009 में राजू और अन्य आरोपियों के खिलाफ कंपनी कानून के उल्लंघन के खिलाफ 7 शिकायतें दायर की थी। इसके अलावा ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग के कई मामले दर्ज किए हैं।
रामालिंग राजू समेत 3 पूर्व अधिकारियों पर 14 साल के लिए कैपिटल मार्केट पर बैन लगाया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।