वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सन टीवी का मुनाफा 19 फीसदी बढ़कर 233 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सन टीवी का मुनाफा 196 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सन टीवी का मुनाफा 19 फीसदी बढ़कर 233 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सन टीवी का मुनाफा 196 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सन टीवी की आय 10.4 फीसदी बढ़कर 761 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सन टीवी की आय 689.5 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में सन टीवी का एबिटडा 407 करोड़ रुपये से बढ़कर 436.4 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में सन टीवी का एबिटडा मार्जिन 59 फीसदी से घटकर 57.3 फीसदी रहा है।
सालाना आधार पर पहली तिमाही में सन टीवी की सब्सक्रिप्शन आय 22 फीसदी बढ़कर 232.1 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में सन टीवी के डीटीएच कारोबार की सब्सक्रिप्शन आय 16 फीसदी बढ़ी है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में सन टीवी के केबल कारोबार की आय 37 फीसदी बढ़ी है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।