सन टीवी को झटका, नहीं मिली सुरक्षा मंजूरी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नेटवर्क के 33 चैनलों को सुरक्षा मंजूरी देने से मना कर दिया है।

अपडेटेड Jun 08, 2015 पर 9:16 AM

सन टीवी ग्रुप को एक बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नेटवर्क के 33 चैनलों को सुरक्षा मंजूरी देने से मना कर दिया है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि सन टीवी के चैनलों को मंजूरी मिलने पर देश की आर्थिक सुरक्षा पर बुरा असर पड़ सकता है। गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्रालय को भी दे दी है।

सन टीवी ग्रुप इस मामले पर कोर्ट जा सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले भी ग्रुप के 40-50 रेडियो चैनलों को गृह मंत्रालय ने मंजूरी नहीं दी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।