फिलहाल ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम है। आरबीआई दिसंबर या जनवरी तक ब्याज दरें घटा सकता है। ये कटौती 0.25 या 0.5 फीसदी तक हो सकती है। ये कहना है एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख का। दीपक पारेख ने जून तिमाही में 7.1 फीसदी की जीडीपी विकास दर को संतोषजनक बताया है। साथ ही उन्होंने जनवरी के बाद निजी निवेश में भी बढ़ोतरी की उम्मीद  भी जताई है।