सस्ते में हवाई सफर का एक और मौका

अगर आप स्पाइसजेट के सेल में अपनी टिकट बुक करने से चूक गए हैं तो आपके लिए एक और मौका है।

अपडेटेड Sep 06, 2014 पर 12:57 PM

अगर आप स्पाइसजेट के सेल में अपनी टिकट बुक करने से चूक गए हैं तो आपके लिए एक और मौका है। स्पाइसजेट 599 रुपये और 1999 रुपये के किराए वाले दो शानदार ऑफर लेकर आयी है। इस ऑफर में आप देश में किसी भी डेस्टिनेशन के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। 599 रुपये वाला ऑफर 16 जनवरी से लेकर 24 अक्टूबर 2015 तक के टिकटों के लिए है।

ध्यान रखिए, इस किराए में फ्यूल सरचार्ज तो शामिल हैं लेकिन बाकी टैक्स आपको चुकाने होंगे। वहीं 1999 रुपये वाला ऑफर 7 अक्टूबर 2014 से 15 जनवरी 2015 तक के लिए है। इसमें हर तरह के टैक्स भी शामिल हैं। ये ऑफर पहले आओ पहले पाओ के तहत है और इसके लिए आपको 6 सितंबर से 10 सितंबर तक बुकिंग करनी होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।