साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 9.7% बढ़ा

पहली तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 9.7 फीसदी बढ़कर 126 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 16, 2014 पर 2:11 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 9.7 फीसदी बढ़कर 126 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 114.8 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में साउथ इंडियन बैंक की ब्याज आय 4 फीसदी बढ़कर 341 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में साउथ इंडियन बैंक की ब्याज आय 328 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में साउथ इंडियन बैंक के ग्रॉस एनपीए 1.19 फीसदी से बढ़कर 1.5 फीसदी रहे। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में साउथ इंडियन बैंक के नेट एनपीए 0.78 फीसदी से बढ़कर 0.91 फीसदी रहे। रुपये में एनपीए की बात करें तो पहली तिमाही में ग्रॉस एनपीए 432 करोड़ रुपये से बढ़कर 517 करोड़ रुपये हो गया है। नेट एनपीए 281.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 310 करोड़ रुपये हो गया है।

    तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में साउथ इंडियन बैंक ने 28.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 94.6 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 105.3 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी। वहीं पहली तिमाही में डेप्रिसिएशन पॉलिसी में बदलाव के चलते साउथ इंडियन बैंक को 43 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हुई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।