सिंडिकेट बैंक का मुनाफा 5.2% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक का मुनाफा 5.2 फीसदी बढ़कर 332 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 28, 2015 पर 2:45 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक का मुनाफा 5.2 फीसदी बढ़कर 332 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक का मुनाफा 315.6 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक की ब्याज आय 12 फीसदी बढ़कर 1,595 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक की ब्याज आय 1,424 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में सिंडिकेट बैंक का ग्रॉस एनपीए 3.72 फीसदी पर ही कायम रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक का नेट एनपीए 2.36 फीसदी से मामूली बढ़कर 2.37 फीसदी रहा है।

    तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक की प्रोविजनिंग 481 करोड़ रुपये से बढ़कर 440.3 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में सिंडिकेट बैंक की प्रोविजनिंग 538 करोड़ रुपये रही थी। दूसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक ने 638.6 करोड़ रुपये के कर्ज की रिकवरी की है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।