सिंडिकेट बैंक: मुनाफा, ब्याज आय घटी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक का मुनाफा 19.7 फीसदी घटकर 305 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 11, 2015 पर 2:09 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक का मुनाफा 19.7 फीसदी घटकर 305 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक का मुनाफा 379.8 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक की ब्याज आय 3 फीसदी घटकर 1,317.7 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक की ब्याज आय 1,358.5 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक का ग्रॉस एनपीए 3.43 फीसदी से बढ़कर 3.60 फीसदी हो गया है। तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही मे सिंडिकेट बैंक का नेट एनपीए 2.20 फीसदी से बढ़कर 2.38 फीसदी हो गया है।

    तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक की प्रोविजनिंग 537.8 करोड़ रुपये से घटकर 290.4 रही है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक की प्रोविजनिंग 458.9 करोड़ रुपये रही थी। तीसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 2.25 फीसदी रहा है।

    सिंडिकेट बैंक के नतीजों पर बैंक के प्रबंधन का कहना है कि 31 दिसंबर 2014 तक सिंडिकेट बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 62.96 फीसदी रहा और इस तिथि तक 954 करोड़ रुपये के एनपीए का अपग्रेडेशन किया गया। बैंक के प्रबंधन के मुताबिक 31 दिसंबर 2014 तक 1,219.2 करोड़ रुपये की कैश रिकवरी की गई।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।